Mukhyamantri Nishchay Swayam Sahayata Bhatta Yojana:मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना बिहार सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य राज्य के पढ़े-लिखे लेकिन बेरोज़गार युवाओं को आर्थिक सहायता देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। इस योजना के तहत योग्य युवाओं को नौकरी खोजने और कौशल विकास के दौरान हर महीने भत्ता दिया जाता है, ताकि आर्थिक तंगी उनके भविष्य की राह में बाधा न बने।आज के समय में जब शिक्षा पूरी करने के बाद भी नौकरी मिलना आसान नहीं है, ऐसे में यह योजना युवाओं के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं है। इसलिए आज के आर्टिकल में हम आपको Mukhyamantri Nishchay Swayam Sahayata Bhatta Yojana के बारे में जानकारी देंगे
मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना क्या है?
मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना (Mukhyamantri Nishchay Swayam Sahayata Bhatta Yojana) बिहार सरकार द्वारा चलाई जा रही एक Unemployment Allowance Scheme है। इसके अंतर्गत 12वीं पास बेरोज़गार युवाओं को प्रतिमाह आर्थिक सहायता दी जाती है, ताकि वे रोजगार प्राप्त करने की तैयारी कर सकें। यह योजना 7 निश्चय योजना का ही एक अहम हिस्सा है, जिसे युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखकर शुरू किया गया था।
Mukhyamantri Nishchay Swayam Sahayata Bhatta Yojana का मुख्य उद्देश्य
इस योजना के पीछे सरकार का स्पष्ट विज़न है.बेरोज़गार युवाओं को आर्थिक रूप से सहारा देना.युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना नौकरी की तलाश के दौरान आर्थिक दबाव कम करना स्किल डेवलपमेंट और ट्रेनिंग के लिए प्रोत्साहित करनाmराज्य में बेरोज़गारी की समस्या को कम करना इस योजना का प्रमुख मकसद है ताकि राज्य में बेरोजगार युवाओं को आर्थिक सहायता मिल सके
Mukhyamantri Nishchay Swayam Sahayata Bhatta Yojana राशि कितनी मिलती है?
| विवरण | जानकारी |
| मासिक भत्ता | ₹1000 |
| अधिकतम अवधि | 24 महीने |
| कुल लाभ | ₹24,000 |
ध्यान दें: भत्ता तभी मिलता है जब लाभार्थी योजना की शर्तों का पालन करता है और नियमित रूप से उपस्थिति दर्ज करता है।
Mukhyamantri Nishchay Swayam Sahayata Bhatta Yojana Eligibility Criteria)
मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना का लाभ लेने के लिए निम्न शर्तें जरूरी हैं:
- आवेदक बिहार का स्थायी निवासी हो
- आयु सीमा 20 से 25 वर्ष के बीच हो
- न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास
- आवेदक बेरोज़गार हो
- किसी अन्य सरकारी भत्ता योजना का लाभ न ले रहा हो
- परिवार की वार्षिक आय निर्धारित सीमा के अंदर हो
Mukhyamantri Nishchay Swayam Sahayata Bhatta Yojana जरूरी दस्तावेज़
ऑनलाइन आवेदन के समय निम्न दस्तावेज़ों की आवश्यकता होती है:
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- शैक्षणिक प्रमाण पत्र (12वीं)
- बैंक पासबुक
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर / ई-मेल आईडी
Mukhyamantri Nishchay Swayam Sahayata Bhatta Yojana में आवेदन कैसे करें?
इस योजना में आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है:
- आधिकारिक पोर्टल पर जाएं
- होम पेज पर पहुंच जाएंगे यहां पर आपको सबसे पहले रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी
- रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद आपको यूजर आईडी और पासवर्ड मिल जाएगा जिसके माध्यम से आप यहां पर login करेंगे
- उसके बाद अप्लाई के बटन पर क्लिक करें
- अब आपको सभी आवश्यक जानकारी का विवरण देना है
- उसके बाद आवश्यक डॉक्यूमेंट अपलोड करना है
- डॉक्यूमेंट अपलोड होने के बाद आप आवेदन का प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास रख लेंगे
- इस तरीके से आप यहां पर आवेदन कर सकते हैं
- आवेदन के बाद दस्तावेज़ों का सत्यापन किया जाता है, उसके बाद भत्ता मिलना शुरू होता है।
भत्ता कब तक मिलता है?
- भत्ता अधिकतम 2 साल तक दिया जाता है
- यदि बीच में नौकरी मिल जाती है तो भत्ता बंद कर दिया जाता है
- प्रशिक्षण या काउंसलिंग में उपस्थिति अनिवार्य होती है
योजना क्यों है युवाओं के लिए खास?
आज के दौर में बेरोज़गारी सिर्फ आर्थिक नहीं बल्कि मानसिक तनाव भी पैदा करती है। मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना युवाओं को यह भरोसा देती है कि सरकार उनके साथ खड़ी है। यह योजना न सिर्फ आर्थिक मदद देती है, बल्कि युवाओं को सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित भी करती है।
निष्कर्ष (Conclusion)
मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना बिहार के युवाओं के लिए एक मजबूत सहारा है। यह योजना न केवल आर्थिक मदद देती है, बल्कि युवाओं को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे भी बढ़ाती है। अगर आप बिहार के बेरोज़गार युवा हैं और पात्रता शर्तें पूरी करते हैं, तो इस योजना का लाभ जरूर उठाएं।
